ताजा अपडेट के लिए जॉइन करें- Click Here
Central Government YojanaDelhi Sarkari YojanaLatest News

Delhi Chief Minister Scholarship Scheme, दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना

Delhi Chief Minister Scholarship Scheme

Join WhatsApp Channel - यहाँ क्लिक करें

दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना – Delhi Chief Minister Scholarship Scheme

Delhi Chief Minister Scholarship Scheme: दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने साल 2017 में ही दिल्ली राज्य में पढ़ रहे छात्रों के लिए दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना की शुरुवात की थी। इस दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के राज्य सरकार गरीब वर्ग से सम्बंध रखने वाले छात्र को आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहती है अगर आप भी इस दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना चाहिए तो चलिए अब बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना क्या है?

दिल्ली राज्य सरकार ने राज्य में पढ़ रहे गरीब वर्ग के बच्चो की आर्थिक स्थिति के कारण उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट न आए उसके लिए इस दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना की शुरुवात की हैं। इस योजना के तहत अगर आप एक होनहार विद्यार्थी है तो आपको आपके पढ़ाई के खर्चे पर 100 प्रतिशत तक का स्कॉलरशिप प्रदान किया जा सकता है।

दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ किन्हें प्राप्त होगा

दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत आपको कितना स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके परिवार की वार्षिक आय कितनी है, अगर आपके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है तो आपको 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। अगर आपके परिवार की वार्षिक आय 4 लाख से कम है तो आपको 50 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी वही अगर आपके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम है तो आपको 25 प्रतिशत तक का स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा।

दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता

  • आपको दिल्ली राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आपके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आपके कम से कम 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक आने अनिवार्य है।

दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • पिछले वर्ष की मार्कशीट
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • दो पासपोर्ट साइज

दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आपको सबसे पहले इस दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के आवेदन करने के लिए दिल्ली राज्य सरकार के e district के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • E district साइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको इस दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना से जुड़ा हुआ लिंक ढूंढना होगा।
  • लिंक प्राप्त होने के बाद आपको आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज को ठीक ढंग से स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • जरूरी दस्तावेज को ठीक ढंग से अपलोड करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा और इस प्रकार आपका आवेदन इस दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए पूरा हो जाएगा।

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको दिल्ली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना और उससे जुड़े विषयो के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास किया है उम्मीद हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर ऐसा है तो आप हमसे नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में सवाल पूछ सकते हैं

whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button