ताजा अपडेट के लिए जॉइन करें- Click Here
All ResultLatest News

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों तीसरी सूची भी जारी कर दी है

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023

Join WhatsApp Channel - यहाँ क्लिक करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों तीसरी सूची भी जारी कर दी है

 

जयपुर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है कांग्रेस की इस दूसरी सूची में कुल 43 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है कांग्रेस ने इससे पहले शनिवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी थी जिसमें 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी इससे पहले बीजेपी ने अपने 41 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी जिसमें 7 सांसद भी शामिल थे बता दे की राजस्थान विधानसभा चुनाव की कुल 200 सिम हैं सभी सीटों पर एक साथ चुनाव होना है 25 नवंबर को प्रदेश में मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होगा।

कांग्रेस की दूसरी सूची में सांचौर से सुखराम विश्नोई को लगातार चौथी बार प्रत्याशी बनाया गया है। वह लगातार दो बार से जीत दर्ज कर चुके हैं। सांचौर से भाजपा ने देवजी पटेल को मैदान में उतारा है जिसको लेकर अब कांग्रेस के सुखराम विश्नोई उन्हें टक्कर देंगे। वहीं दूसरी तरफ भीलवाड़ा जिले के माण्डल से कांग्रेस ने एक बार फिर गहलोत कैबिनेट में राजस्व मंत्री रामलाल जाट को मैदान में उतारा है। जाट माण्डल से साल 2008 और 2018 का चुनाव जीत चुके हैं। जबकि इससे पहले साल 2013 में रामलाल जाट आसिंद से चुनाव हार गये थे। कांग्रेस की लिस्ट में रामलाल जाट को शामिल करने के बाद अब उनकी टक्कर बीजेपी के उदय लाल भड़ाना से होगी।

दूसरी लिस्ट में 15 मंत्रियों के नाम शामिल

राजस्थान कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में मौजूदा सरकार में उपस्तिथ 15 मंत्रियों को शामिल किया है। सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, बीकानेर पश्चिम से बीडी कल्ला, झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला, कोटपूतली से राजेंद्र यादव, खाजूवाला से गोविंद मेघवाल, बानसूर से शकुंतला रावत, वैर से भजनलाल जाटव, दौसा से मुरारीलाल मीणा, डीग कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह, लालसोट से परसादीलाल मीणा, बांसवाड़ा से अर्जुन बामणिया, सांचौर से सुखराम बिश्नोई, निंबाहेड़ा से उदयलाल आंजना,अंता से प्रमोद जैन भाया और मांडल से रामलाल जाट को टिकट दिया गया है।

इन 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल

1. सादुलशहर – जगदीश चंद्र जांगिड़
2. करणपुर – गुरमीत सिंह कुन्नर
3. सूरतगढ़ – डूंगरराम गेदर
4. हनुमानगढ़ – विनोद कुमार चौधरी
5. खाजूवाला – गोविंद राम मेघवाल
6. बीकानेर पश्चिम – बीडी कल्ला
7. नोखा – सुशीला डूडी
8. सरदारशहर – अनिल शर्मा
9. झुंझुनूं – बृजेंद्र सिंह ओला
10. नवलगढ़ – डॉ. राजकुमार शर्मा
11. फतेहपुर – हाकम अली खान
12. नीमकाथाना – सुरेश मोदी
13. कोटपूतली – राजेंद्र यादव
14. दूदू – बाबूलाल नागर
15. सिविल लाइंस – प्रताप सिंह खाचरियावास
16. किशनपोल – अमीनकागजी
17. आदर्शनगर – रफीकखान
18. बस्सी – लक्ष्मण मीणा
19. बानसूर – शकुंतला रावत
20. रामगढ़ – जुबेर खान
21. डीग-कुम्हेर – विश्वेंद्र सिंह
22. वैर – भजनलाल जाटव
23. राजखेड़ा – रोहित बोहरा
34. महुवा – ओमप्रकाश हुड़ला
25. दौसा – मुरारी लाल मीणा
26. लालसोट – परसादी लाल मीणा
27. खंडार – अशोक बैरवा
28. पुष्कर – नसीम अख्तर इंसाफ
29. केकड़ी – डॉ. रघु शर्मार
30. नावां – महेंद्र चौधरी
31. सोजत – निरंजन आर्य
32. मारवाड़ जंक्शन – खुशवीर सिंह जोजावर
33. बाड़मेर – मेवाराम जैन
34. सांचौर – सुखराम बिश्नोई
35. सिरोही – संयम लोढ़ा
36. खेरवाड़ा – दयाराम परमा
37. मावली – पुष्कर लाल डांगी
38. सलूंबर – रघुवीर सिंह मीणा
39. घाटोल – नानालाल निनामा
40. बांसवाड़ा – अर्जुन सिंह बामनिया
41 निंबाहेड़ा – उदयलाल आंजना
42. मांडल – रामलाल जाट
43. अंता- प्रमोद जैन भाया

whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button